Search

 
 
 

Hazaribagh News: छड़वा डैम क्षेत्र में 5 करोड़ की लागत से होगा विकास कार्य, बनेगा पर्यटन केंद्र

Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा पर्यटन विभाग द्वारा लगभग ₹5 करोड़ की लागत से छड़वा डैम क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है. दुर्गापूजा से पूर्व इन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है. विकास कार्य पूर्ण होने के बाद छड़वा डैम एवं मां काली मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.
 
मां काली मंदिर में विधायक ने टेका मत्था

Hazaribagh News: कटकमसांडी जाने के क्रम में विधायक प्रदीप प्रसाद ने छड़वा डैम के किनारे कंचनपुर स्थित प्रसिद्ध मां काली मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना की. उन्होंने मां काली से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की.


इसे भी पढ़ें:

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि छड़वा डैम केवल प्राकृतिक सौंदर्य का स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था और पर्यटन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है. इसे एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए उन्होंने विधानसभा के सदन में छड़वा को पर्यटन स्थल का दर्जा देने एवं क्षेत्र के समग्र विकास का विषय प्रमुखता से उठाया था.


इसी पहल के परिणाम स्वरूप पर्यटन विभाग द्वारा लगभग ₹5 करोड़ की लागत से छड़वा डैम क्षेत्र में विकास कार्य कराया जाना प्रस्तावित है. दुर्गापूजा से पूर्व इन विकास कार्यों का शिलान्यास प्रस्तावित है. विकास कार्य पूर्ण होने के बाद छड़वा डैम एवं मां काली मंदिर क्षेत्र में पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा क्षेत्र को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलने की उम्मीद है.

 

विधायक ने कहा कि छड़वा डैम को पर्यटन, आस्था और प्राकृतिक सौंदर्य के एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करना उनका संकल्प है. क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में स्थानीय लोगों की अपेक्षाओं और आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी.


इस अवसर पर कटकमसांडी पूर्वी मंडल के विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता,  विनोद सिंह, अशोक राणा, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा,  विरेन्द्र ओझा, समाजसेवी मनीष ठाकुर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुनेश ठाकुर, राकेश सिंह, रामु राम, नागेन्द्र शुक्ला, राजेश ठाकुर, प्रेम सोनू प्रेम सोनी, आदित्य विश्वकर्मा, शंकर राणा, जितेंद्र मेहता, हीरामन मेहता, प्रेम मेहता, पच्चु प्रजापति, बजरंग साव, देवनारायण महतो, टेकनारायाण महतो, गणेश यादव, शिवकुमार यादव, मिथलेश राम, विकास मेहता, मंडल पदाधिकारी, विधायक प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही