Search

 
 
 

Hazaribagh News: हजारीबाग आयुष भवन के हर्बल गार्डन से प्रभावित हुए निदेशक

झारखंड सरकार के आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने हजारीबाग स्थित आयुष विभाग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आयुष भवन परिसर में विकसित हर्बल गार्डन एवं बागवानी की सुव्यवस्थित रखरखाव और औषधीय पौधों के संरक्षण की सराहना की.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: झारखंड सरकार के आयुष निदेशक शशि प्रकाश झा ने हजारीबाग स्थित आयुष विभाग का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आयुष भवन परिसर में विकसित हर्बल गार्डन एवं बागवानी की सुव्यवस्थित रखरखाव और औषधीय पौधों के संरक्षण की सराहना की.

Uploaded Image

निरीक्षण के दौरान हर्बल गार्डन को देखकर निदेशक आयुष काफी प्रसन्न हुए. उन्होंने जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एस. एन. तिवारी को उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि हजारीबाग का यह हर्बल गार्डन राज्य के अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायक मॉडल है. 

 

इसे भी पढ़ें:


उन्होंने निर्देश दिया कि झारखंड के प्रत्येक जिले एवं प्रत्येक AAM AYUSH (आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष ) में भी इसी प्रकार का हर्बल गार्डन विकसित किया जाए, ताकि आम लोगों को औषधीय पौधों की जानकारी मिल सके और आयुष चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा मिले.

 

निदेशक ने कहा कि आयुष पद्धति के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ औषधीय पौधों का संरक्षण समय की आवश्यकता है. हर्बल गार्डन न केवल पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा एवं औषधीय वनस्पतियों के महत्व से भी परिचित कराते हैं.

 
उन्होंने सदर अस्पताल एवं SBMCH मेडिकल कालेज के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहने का आह्वान किया. हर्बल गार्डन की यह पहल पूरे झारखंड में एक नई पहचान स्थापित करेगी.

 

इस अवसर पर जिला प्रबंधक जमाल रिज़वी, आयुष नोडल पदाधिकारी डॉ. आनन्द कुमार शाही, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. रंजीत दांगी, राजनंदनी एवं हरिनंदन सहित आयुष विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही