Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए "पुस्तक दान अभियान" चला रहा है. इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना है. अभियान के माध्यम से जिले के कई संस्थानों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित उपयोगी पुस्तकों का संग्रह किया जा रहा है.

पुस्तक संग्रह करते संस्था के लोग.
जिला प्रशासन ने आम लोगों, शिक्षण संस्थानों, कोचिंग संस्थानों, सरकारी व गैर-सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर चुके युवाओं से अपील की है कि अपनी अनुपयोगी पुस्तकों का दान करें. आपकी अलमारी में रखी पुस्तकें किसी जरूरतमंद विद्यार्थी के सपनों को नई उड़ान दे सकती हैं और उसके उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बन सकती हैं.
एकत्रित पुस्तकों को हजारीबाग जिले के विभिन्न पुस्तकालयों व अध्ययन केंद्रों को सौंपा जाएगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद विद्यार्थी इनका लाभ उठाकर अपनी तैयारी को सशक्त बना सकें. इच्छुक लोग अपनी पुरानी किताबें जिला योजना कार्यालय के रूम नंबर A-206 नया समाहरणालय भवन में सुबह 10:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक जमा कर सकते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment