Hazaribagh: हजारीबाग जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (सदर अस्पताल) स्थित ब्लड बैंक में जिला स्तरीय मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर प्रातः 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक आयोजित किया गया. जहां, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवाओं तथा आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर स्वैच्छिक रक्तदान किया.

सदर अस्पताल में रक्तशिविर का आयोजन
इस शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों, सड़क दुर्घटना में घायल लोगों, आपातकालीन सर्जरी, थैलेसीमिया, कैंसर एवं अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए सुरक्षित रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा समाज में स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था.
इसे भी पढ़ें:
शिविर के दौरान लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व की जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई. जिला प्रशासन ने रक्तदान करने वाले सभी स्वैच्छिक रक्तदाताओं एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment