Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण में डीएमएफटी की करोड़ों की योजनाएं 'राम भरोसे', ठेकेदारों की चल रही मनमानी- मुकुंद साव

चौपारण प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से करोड़ों रुपये की चल रहीं विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. क्षेत्र में चारदीवारी, भवन सहित कई निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से कराए जा रहे हैं.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड में जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) मद से करोड़ों रुपये की चल रहीं विकास योजनाओं की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं. क्षेत्र में चारदीवारी, भवन सहित कई निर्माण कार्य डीएमएफटी फंड से कराए जा रहे हैं. हजारीबाग सांसद के विधानसभा प्रतिनिधि मुकुंद साव ने आरोप लगाया है कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग और तकनीकी जांच नहीं हो रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्यों में मनमानी बढ़ गई है और जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण नहीं कर रहे हैं.

 


ग्रामीणों का आरोप है कि अधिकांश निर्माण स्थलों पर गुणवत्ता की जांच नहीं होने से ठेकेदार अपनी सुविधा के अनुसार कार्य कर रहे हैं. करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजनाओं की प्रगति और गुणवत्ता पर प्रभावी निगरानी नहीं होने से सरकारी राशि के उपयोग पर भी सवाल उठ रहे हैं. सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव ने इस स्थिति पर चिंता जताई है. कहा कि चौपारण में डीएमएफटी मद से करोड़ों रुपये की योजनाओं पर काम चल रहा है और लगातार नई योजनाओं का शिलान्यास भी हो रहा है. लेकिन ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहे हैं. 


उन्होंने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है. जनता के पैसे से बनने वाली योजनाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने जिला प्रशासन के मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही