Hazaribagh : हजारीबाग जिले के चौपारण थाना परिसर तीसरे थाना दिवस पर शनिवार को शिविर का आयोजन हुआ. शिविर में जमीन विवाद, ऑनलाइन त्रुटियां, म्यूटेशन व अन्य मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. सीओ संजय कुमार यादव, थाना प्रभारी पंकज कुमार व सीआई ने लोगों की समस्याएं सुनीं. उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया. वहीं कुछ मामलों में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए.
अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामलों का स्थानीय स्तर पर त्वरित निबटारा करना है. ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े. उन्होंने लोगों से जमीन संबंधी मामलों में कानूनी प्रक्रिया अपनाने व विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाने की अपील की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment