Search

 
 
 

Hazaribagh News : डॉ सुबोध कुमार बने विभावि के हिंदी विभागाध्यक्ष, डॉ राजकुमार योग केंद्र के निदेशक

डॉ सुबोध कुमार सिंह हिंदी के प्रकांड विद्वान स्वर्गीय डॉ शिवदयाल सिंह के पुत्र हैं. द्वितीय पीढ़ी के विश्वविद्यालय शिक्षक के रूप में इनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है. इनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा हजारीबाग व रांची के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में हुई है
 
नए हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह `शिवगीत`.

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय, हजारीबाग के हिंदी विभाग के नए अध्यक्ष डॉ सुबोध कुमार सिंह 'शिवगीत' बनाए हैं. उन्होंने मंगलवार को पदभार ग्रहण कर लिया. उन्होंने निवर्तमान विभागाध्यक्ष डॉ अनुज कुमार से चार्ज लिया. वहीं, डॉ राजकुमार चौबे विवि के योग केंद्र के निदेशक बनाए गए हैं.


डॉ सुबोध कुमार सिंह हिंदी के प्रकांड विद्वान स्वर्गीय डॉ शिवदयाल सिंह के पुत्र हैं. द्वितीय पीढ़ी के विश्वविद्यालय शिक्षक के रूप में इनकी ख्याति दूर-दूर तक फैली हुई है. इनकी पूरी शिक्षा-दीक्षा हजारीबाग व रांची के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में हुई है. बतौर रचनाकार इनकी कहानी, कविताएं, व्यंग तथा शोध एवं समीक्षाएं देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रूप से प्रकाशित होते रहते हैं. 


डॉ सुबोध कुमार सिंह पत्रकारिता के क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा चुके हैं. इन्होंने लंबे समय तक 'हजारीबाग टाइम्स' नामक दैनिक का प्रकाशन किया. 

 

इस बीच विश्वविद्यालय के योग केंद्र के नए निदेशक के रूप में डॉ राजकुमार चौबे ने पदभार ग्रहण कर लिया है. उन्होंने यह दायित्व पूर्व निदेशक डॉ अमित कुमार सिंह से प्राप्त किया. इससे पूर्व डॉ राजकुमार चौबे संत कोलंबा महाविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक के पद पर पदस्थापित थे. कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा के निर्देश पर उनका स्थानांतरण विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग में किया गया. उन्होंने 11 जून को विश्वविद्यालय दर्शनशास्त्र विभाग में अपना योगदान समर्पित किया है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही