Search

 
 
 

Hazaribagh News: पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक ने NTPC साइट व बानादाग रेलवे साइडिंग का किया दौरा

Hazaribagh News: महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई चीजों से अवगत हुए हैं और जल्द ही इन सभी चीजों पर कार्रवाई की जाएगी और हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन भी चलेगी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के परिसर में बन रहा कोचिंग डिपो यार्ड अभी अधूरा है उसके बनने के बाद हजारीबाग से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा.
 
महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग को लोगों ने सौंपा ज्ञापन

Hazaribagh News: हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन पर शनिवार को पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग पहुंचे. वे यहां से सीधे बड़कागांव स्थित एनटीपीसी के साइट ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने माइनिंग क्षेत्र का निरीक्षण किया. इसके बाद बानादाग रेलवे साइडिंग का भी दौरा किया.


इसे भी पढ़ें:

 

निरीक्षण पूरा करने के बाद महाप्रबंधक हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से कोडरमा के लिए रवाना हो गए. इस दौरान विभिन्न संगठनों और लोगों ने अपनी मांगों को लेकर उन्हें ज्ञापन सौंपा. हजारीबाग खातियानी परिवार से जुड़े लोगों ने भी महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर हजारीबाग टाउन स्टेशन से लंबी दूरी की यात्री ट्रेनों के परिचालन की मांग की. 


खातियानी परिवार के जिला अध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन आज भी अपेक्षित सुविधाओं से वंचित है. स्टेशन का इस्तेमाल मुख्य रूप से कोयले की ढुलाई के लिए किया जा रहा है, जबकि यात्री सुविधाओं और लंबी दूरी की ट्रेनों के मामले में हजारीबाग को पर्याप्त लाभ नहीं मिल रहा है.

 

उन्होंने कहा कि हजारीबाग से कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए सीधी ट्रेन शुरू की जाए अथवा ऐसी ट्रेनों का परिचालन हजारीबाग टाउन स्टेशन होकर किया जाए. उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे महाप्रबंधक उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक पहल करेंगे.

 

इस दौरान महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कई चीजों से अवगत हुए हैं और जल्द ही इन सभी चीजों पर कार्रवाई की जाएगी और हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेन भी चलेगी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग टाउन रेलवे स्टेशन के परिसर में बन रहा कोचिंग डिपो यार्ड अभी अधूरा है उसके बनने के बाद हजारीबाग से भी लंबी दूरी की ट्रेनों का परिचालन संभव हो पाएगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही