Search

 
 
 

Hazaribagh News : बड़कागांव में वृद्धा की हत्या, डॉग स्क्वाड टीम ने की जांच

Hazaribagh News : सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और छान-बीन में जुट गई. पुलिस की डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंची और जांच-पड़ताल की.
 
जांच करती डॉग स्क्वाड की टीम.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के गोंदलपुरा में एक वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई. मृतका की पहचान स्व. गल्लू महतो की पत्नी तेतरी देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि जब बहू उसे घर में खाना पहुंचाने गई, तो दरवाजा बाहर से बंद था. दरवाजा खोला, तो देखा कि उसकी सास खून से लथपथ चारपाई में पड़ी हैं.

 

इसे भी पढ़ें


शोर मचाने पर अगल-बगल के लोग जमा हो गए. शव देखने ऐसा प्रतीत हुआ कि उसकी हत्या हुई है. सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंची और छान-बीन में जुट गई. पुलिस की डॉग स्क्वाड टीम भी पहुंची और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि विभत्स तरीके से घटना को अंजाम दिया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही