Hazaribagh News : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157 वीं जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 122 वीं जयंती पर दोंनो महापुरूषों के चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई गई .
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने कहा कि महात्मा गांधी महात्मा के साक्षात रूप थे . वे सत्य, आहिंसा और प्रेम का आधार लेकर अंग्रेजी सत्ता से जुझने वाले इस संत पुरुष सेअंग्रजी सत्ता भी कांपती थी .
जनता के बीच रहकर सादा जीवन, उच्च विचार का आदर्श उन्होंने कायम किया. उन्होंने ने कहा कि छोटी मुर्ति पर महान कीर्ति इन शब्दों में जिनके 18 माह के प्रधानमंत्रित्व काल का वर्णन किया जाता है, वे लाल बहादुर शास्त्री 1965 के भारत-पाक युद्ध के कारण सदैव स्मरण में रहेंगे .गांधीजी के अनुयायियों में से एवं लाल बहादुर शास्त्री आत्मसम्मान के रक्षार्थ जीवन अर्पण करने वाले एक महान देशभक्त रहे .
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, विजय कुमार यादव, शैलेन्द्र कुमार यादव, बिनोद सिंह वरिष्ठ कांग्रेसी लाल बिहारी सिंह, अजय कुमार गुप्ता, रजी अहमद, सुनिल कुमार ओझा, सुनिल अग्रवाल, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, सदरूल होदा, परवेज अहमद, गुड्डू सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, बाबू खान, नरसिंह प्रजापति, मुस्ताक अंसारी, प्रदीप मंडल, अनिल कुमार भुईंया, मोहम्मद रब्बानी, नरेश कुमार गुप्ता, मकसुद आलम, राजू चौरसिया, बाबर अंसारी, रोहन ठाकुर, देव चव्हाण, जहांगीर अंसारी के अतिरिक्त कई कांग्रेसी उपस्थित थे .

