Search

 
 
 

Hazaribagh News : उत्पाद विभाग का छापा, 600 किलो जावा महुआ व 150 लीटर शराब नष्ट

उत्पाद विभाग की टीम ने हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा में छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब 150 लीटर चुलाई शराब व 600 किलो जवा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया.
 
जावा महुआ नष्ट करती टीम.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर उत्पाद विभाग जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है. उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के पसई व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सीतागढ़ा में छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. इस दौरान करीब 150 लीटर चुलाई शराब व 600 किलो जवा महुआ बरामद कर नष्ट कर दिया गया.


अवैध शराब के धंधेबाजों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने की तैयारी चल रही थी. छापेमारी टीम में उत्पाद निरीक्षक सौरव कुमार झा, एसआई भुनेश्वर नायक व सुमितेश कुमार, एएसआई एंटोनी बागे व होमगार्ड के जवान शामिल थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही