Hazaribagh News : हजारीबाग पुलिस केन्द्र सहित जिले के सभी पुलिस प्रतिष्ठानों में पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. पुलिस केंद्र स्थित शहीद स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी. जिले में कानून-व्यवस्था और लोगों की सुरक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को नमन किया गया.
इसे भी पढ़ें
कार्यक्रम में पुलिस उप-महानिरीक्षक अंजनी झा, एसपी अमन कुमार, बड़कागांव एसडीपीओ अमित आनंद, एएसपी (अभियान) अमित कुमार, पुलिस केन्द्र हजारीबाग के परिचारी प्रवर कुमार देवब्रत व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शरीक हुए. मौके पर जिले के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों के परिजनों को सम्मानित किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

