Search

 
 
 

Hazaribagh News: बेटी को बचाने दौड़ा पिता, करंट से चली गई जान, दर्दनाक हादसे से गांव में मातम

जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 8 वर्षीय बेटी की जान बचाने की कोशिश कर रहे पिता की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में बच्ची समेत परिवार के पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.
 

Hazaribagh: जिला के चौपारण थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. जिसमें 8 वर्षीय बेटी की जान बचाने की कोशिश कर रहे पिता की करंट लगने से मौत हो गई. इस हादसे में बच्ची समेत परिवार के पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है.

 

जानकारी के अनुसार, 8 वर्षीय ईशा कुमारी घर के पास स्थित एक कुएं के समीप खेल रही थी. इसी दौरान वह वहां मौजूद बिजली के तार से करंट की चपेट में आ गई. बच्ची की चीख सुनकर उसके पिता नरेश भुइया उसे बचाने के लिए दौड़े. बेटी को बचाने की कोशिश में वह खुद भी करंट की चपेट में आ गए. इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मदद के लिए पहुंचे, लेकिन वे भी एक-एक कर करंट की चपेट में आ गए.

 

घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने नरेश भुइया को मृत घोषित कर दिया. वहीं रीना देवी, ईशा कुमारी, कुंजियां देवी, भुनेश्वर भुइया सहित पांच लोगों का इलाज चल रहा है. इनमें से एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

 

घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से जर्जर और नीचे लटक रहे बिजली के तार खतरा बने हुए हैं. कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिसके कारण यह हादसा हुआ.

 

सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है, जबकि हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही