Search

 
 
 

Hazaribagh News : पूर्व मंत्री योगेंद्र साव पर बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी, तीन अन्य को भी बनाया आरोपी

Hazaribagh News: आवेदन के आलोक में बड़ा बाजार थाना में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है. इसमें पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, जेसीबी ऑपरेटर और दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.
 
योगेंद्र साव की फाइल फोटो.

Hazaribagh News : झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के खिलाफ हजारीबाग के बड़ा बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. क्षेत्र के दिनकर नगर और सूर्या नगर के लोगों ने उनके खिलाफ थाने में सार्वजनिक संपत्ति नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था.

 

इसे भी पढ़ें


आवेदन के आलोक में बड़ा बाजार थाना में कांड संख्या 260/26 दर्ज किया गया है. इसमें पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, जेसीबी ऑपरेटर और दो अज्ञात को आरोपी बनाया गया है.  स्थानीय लोगों ने पूर्व मंत्री पर आरोप लगाया है कि उन्होंने जमीन हड़पने के उद्देश्य से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. आवेदक पूनम उपाध्याय और अन्य लोगों ने पुलिस-प्रशासन से इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
 
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही