Hazaribagh : हजारीबाग डीसी हेमंत सती के निर्देश पर जिले की दुकानों में खाद्य सुरक्षा मानकों व तंबाकू निषेध के प्रावधानों के पालन को लेकर जांच अभियान चलाया गया. खाद्य सुरक्षा व तंबाकू निषेध टीम ने दुकानों में छापेमारी कर जांच-पड़ताल की. इस दौरान स्कूल-कॉलेजों के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू बेचने वाली 10 दुकानों से 3,800 रुपये जुर्माना वसूला गया. दुकानदारों को कोटप्पा नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी गई.
यह अभियान अन्नदा चौक, कचहरी रोड, डिस्ट्रिक्ट मोड़, पीटीसी चौक, पीडब्ल्यूडी चौक, संत कोलंबा कॉलेज व नया बस स्टैंड क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों में चालया गया. अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन व जिला परामर्शी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण रेहान जमी ने किया.
टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों, किराना दुकानों व थोक एवं खुदरा दुकानों की सघन जांच की. जिन दुकानों के खाद्य पदार्थों में अखाद्य रंगों का इस्तेमाल पाया गया वैसे खाद्य पदार्थों को नष्ट कर दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment