Search

बिजली अलर्ट : रांची में 14 को इन इलाकों में 4 घंटे रहेगा पावर कट

Ranchi : राजधानी में रविवार को कुछ इलाकों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग की ओर से इसकी सूचना जारी की गई है. रविवार (14 जून) को आनंदपूरी, हरमू बाजार, वीर कुंवर सिंह चौक, जत्रा मैदान, टुंगड़ी टोली, चेतन टोली,  बाली बगीचा, पुरण विहार, बुद्ध विहार, शिवदयाल नगर व आसपास के इलाके में सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी.
 
इस दौरान विद्युत शक्ति उपकेंद्र - हरमू के 11 kv ओल्ड हरमू फीडर में अनुरक्षण कार्य, पेड़ के डालियों की छंटाई एवं नए फीडर के निर्माण से संबंधित कार्य किया जाएगा. इस कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. 

वहीं, दूसरी ओर विद्युत शक्ति उपकेंद्र तुपुदाना एवं फॉर्च्यून इंडस्ट्री के सामने में आवश्यक मरम्मत कार्य और 5 MVA का नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाना है. इसमें 4 से 5 घंटे का समय लग सकता है.

इस कारण एंसिलरी, पुराना एंसिलरी एवं कार्टून फीडर से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. इसलिए रविवार सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक तुपुदाना औद्योगिक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि बिजली से जुड़े आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही