Search

Jamtara News : संघर्ष व बलिदान को सम्मान, 124 झारखंड आंदोलनकारियों को मिला प्रमाणपत्र

समारोह का उद्घाटन करते विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो, डीसी आलोक कुमार व अन्य.

Jamtara : जामताड़ा समाहरणालय सभागार में शनिवार को गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. समारोह में जिले के 124 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया. समारोह को उद्घाटन झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो व डीसी आलोक कुमार ने किया.

 

विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्रनाथ महतो ने कहा कि झारखंड का अलग राज्य का गठन आंदोलनकारियों के त्याग, संघर्ष व बलिदान का परिणाम है. उन्होंने आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि लंबे संघर्ष और जेल यात्राओं के बाद अलग झारखंड का सपना साकार हुआ. राज्य गठन के बाद झारखंड लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है.

 

उपायुक्त आलोक कुमार ने कहा कि झारखंड केवल प्राकृतिक संसाधनों से ही नहीं, बल्कि वीरता, संघर्ष और आत्मसम्मान की परंपरा से भी समृद्ध है. उन्होंने नई पीढ़ी को झारखंड आंदोलन के इतिहास से जोड़ने तथा विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर बल दिया.

 

एसपी शम्भू कुमार ने आंदोलनकारियों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि झारखंड केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति, प्रकृति और विशिष्ट पहचान का प्रतीक है. कार्यक्रम में आईटीडीए के परियोजना निदेशक जुगनू मिंज सहित कई अधिकारियों और आंदोलनकारियों की उपस्थिति रही.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//