Search

 
 
 

Hazaribagh News : हजारीबाग के दारू में फूड सेफ्टी का छापा, दुकानों से 71 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स जब्त

Hazaribagh News: जांच के दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर व एमबी मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स मिली. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उक्त कोल्ड ड्रिंक्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया.
 
जब्त एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को दारू अंचल के खाद्य प्रतिष्ठानों व दुकानों में औचक छापेमारी की. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी (एफएसओ) मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में टीम ने सत्यम स्टोर, एमबी मार्ट, विजय स्टोर, यादव जी बेकरी, गुप्ता स्वीट्स सहित ठेला-खोमचा वालों की जांच की.

 

इसे भी पढ़ें


जांच के दौरान सत्यम स्टोर से करीब 65 लीटर व एमबी मार्ट से करीब 6 लीटर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स मिली. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने उक्त कोल्ड ड्रिंक्स को मौके पर ही नष्ट करा दिया. जिन प्रतिष्ठानों में खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन में कमी पाई गई, उन्हें 14 दिनों में सभी कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. 


एफएसओ ने सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं. एक्सपायरी खाद्य व पेय पदार्थों की बिक्री किसी भी परिस्थिति में न करें. अभियान में एफएसओ अमरीश पांडे, नवेद अंजुम, श्वेता त्रिपाठी सहित अन्य शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही