Search

Hazaribagh News: खाद्य प्रतिष्ठानों पर फुड सेफ्टी टीम की छापेमारी, सुरक्षा मानकों के पालन का निर्देश

Hazaribagh News: हजारीबाग शहरी क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मंजर हुसैन के नेतृत्व में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों एवं दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के क्रम में कल्लू चौक स्थित वी-मार्ट, ठाकुरबाड़ी मंदिर स्थित रिटेल शॉप, विवेक कुमार केशरी की दुकान, कृष्णा फास्ट फूड, मालवीय मार्ग, विक्की स्ट्रीट फूड (विक्की गुप्ता), पुराना बस स्टैंड स्थित निहारिका रिटेल शॉप, दिनेश जनरल स्टोर में जांच-परख की गई.
 
हजारीबाग में फुड सेफ्टी टीम की छापेमारी

इसके अतिरिक्त बोड्डम बाजार स्थित उत्सव फूड एंड कैफे (अंकित जैन) तथा सुभाष मार्ग, बोड्डम बाजार स्थित बिनोद डेयरी का भी औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों एवं रिटेल दुकानदारों को निर्देश दिया गया कि किसी भी खाद्य सामग्री की बिक्री से पूर्व उसकी निर्माण तिथि, पैकिंग विवरण, बैच नंबर एवं समाप्ति तिथि की अनिवार्य रूप से जांच करें. समाप्ति तिथि पार कर चुकी अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत खाद्य सामग्री की बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें:

मिठाई एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि खाद्य पदार्थों को अखबार में लपेटकर अथवा अखबार पर रखकर ग्राहकों को न परोसा जाए. अखबार की स्याही एवं अन्य तत्वों के कारण खाद्य पदार्थों के दूषित होने की संभावना रहती है. साथ ही मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में मेटानिल येलो जैसे प्रतिबंधित रंगों का उपयोग नहीं करने का सख्त निर्देश दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही