Search

 
 
 

Ranchi News: नियुक्ति रद्द होने के विरोध में JSSC CGL कर्मियों ने निकाला आक्रोश मार्च

Ranchi News: JSSC CGL के जरिए नियुक्त हुए कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है. 17 अगस्त की रात से झारखंड मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारी बुधवार को दिनभर मंत्रालय परिसर के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे.
 
JSSC CGL कर्मियों का आक्रोश मार्च

Ranchi News: JSSC CGL के जरिए नियुक्त हुए कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द किए जाने के विरोध में कर्मचारियों का आंदोलन जारी है. 17 अगस्त की रात से झारखंड मंत्रालय के बाहर धरना दे रहे कर्मचारी बुधवार को दिनभर मंत्रालय परिसर के बाहर सड़क पर बैठकर विरोध जताते रहे.

रांची की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

धरने के दौरान कई कर्मचारी अपनी पीड़ा बताते हुए भावुक हो गए और रोते हुए नजर आए. कर्मचारियों में सरकार के फैसले को लेकर गहरी नाराजगी और आक्रोश भी देखने को मिला. कर्मचारियों का कहना है कि कड़ी मेहनत और चयन प्रक्रिया के बाद मिली नौकरी रद्द होने से उनके सामने भविष्य और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है.

इसे भी पढ़ें: 

इसी क्रम में शाम करीब 6 बजे नौकरी गंवा चुके सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान 'जन गण मन' गाकर आक्रोश मार्च निकाला. रोड के दोनों तरफ लाइन बना कर सभी कर्मी आक्रोश रैली निकाले. कर्मचारियों ने झारखंड मंत्रालय से निकलकर हटिया चौक तक पैदल मार्च करते हुए पहुंचे. इस दौरान कर्मचारियों ने अपनी नियुक्ति बहाल करने की मांग को लेकर विरोध जताया.

Uploaded Image

आक्रोश मार्च

कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल करने के बाद अपनी सेवाएं दीं, लेकिन अब अचानक नियुक्ति रद्द कर दिए जाने से उनके सामने गंभीर संकट पैदा हो गया है. कर्मचारियों ने सरकार से मामले पर पुनर्विचार कर उनकी नौकरियां बहाल करने की मांग की है. साथ ही न्याय दो या फांसी दो के नारों से गूंजता रहा सड़क.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही