Hazaribagh News: जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग लागातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को हजारीबाग के खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन ने सदर अंचल अंतर्गत ब्लैंकेट जुलू पार्क से तिल के तेल एवं घी के नमूने संग्रहित किए गए. वहीं, ब्लैंकेट पेलावल से जलान बेसन एवं सरसों तेल के नमूने संग्रहित किए गए.
इसे भी पढ़ें:
संग्रहित सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला रांची भेजा गया. प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
इस जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमरीश पांडे, नवेद अंजुम एवं श्वेता त्रिपाठी के साथ सूरज कुमार, विकास शर्मा एवं धनेश्वर कुशवाहा शामिल थे. जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच एवं निगरानी की जा रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

