Search

 
 
 

Hazaribagh News : फूड सेफ्टी टीम की दुकानों में छापेमारी, एक्सपायरी सरसों तेल जब्त

हजारीबाग डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी) की टीम ने शनिवार को शहर के बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन व अम्बरीश पांडे के नेतृत्व में टीम ने मेन रोड से लेकर गोला रोड तक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया.
 
दुकान में जांच करते फूड सेफ्टी अधिकारी.

Hazaribagh : हजारीबाग डीसी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग (फूड सेफ्टी) की टीम ने शनिवार को शहर के बाजारों में सघन जांच अभियान चलाया. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी मो. मंजर हुसैन व अम्बरीश पांडे के नेतृत्व में टीम ने मेन रोड से लेकर गोला रोड तक खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान दुकान से एक्सपायरी सरसों तेल जब्त किया गया.

 


टीम ने दुकानों में खाद्य लाइसेंस,  खाद्य पदार्थों की Manufacturing Date व Expiry Date की जांच की. गोला रोड स्थित राज कुमार संतोष कुमार की दुकान में कृष्णा कच्ची घानी सरसों तेल की 910 ग्राम की 20 बोतलें व 500 ग्राम का एक बोतल तेल जब्त किया गया. एक्सपायरी डेट खत्म होने के बाद भी उक्त तेल की बिक्री की जा रही थी. एफएसओ ने कहा कि दुकानदार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. टीम में फूड सेफ्टी विभाग के विकास शर्मा व सूरज कुमार भी शामिल थे.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही