Search

 
 
 

Hazaribagh News : L&T की कार्यशैली पर भड़के पूर्व सांसद भुवनेश्वर मेहता

Hazaribagh News: पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने आरोप लगाया कि पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना का काम पूरा नहीं हो सका है.
 
भुवनेश्वर प्रसाद मेहता.
  • कोनार जलापूर्ति योजना 5 साल बाद भी अधूरी रहने पर जताई नाराजगी

Hazaribagh News : हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कोनार डैम पर आधारित शहरी जलापूर्ति योजना पांच साल बाद भी अधूरी रहने पर नाराजगी जताई है. साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल-जल योजना के क्रियान्वयन में हो रही देरी को लेकर विभागीय अधिकारियों और जिला प्रशासन पर सवाल उठाए हैं. एलएंडटी (L&T) कंपनी की कार्यशैली पर भी नाराजगी जताई है.

 

इसे भी पढ़ें


उन्होंने आरोप लगाया कि पांच साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद हजारीबाग शहरी जलापूर्ति योजना का काम पूरा नहीं हो सका है. पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत नहीं होने से आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.


मेहता ने कहा कि कोनार डैम से हजारीबाग शहर तक पानी पहुंचाने और घरों में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई योजना अब तक अधूरी है. योजना के तहत शहर के लगभग 46,788 घरों तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य था, लेकिन इतने लंबे समय बाद भी लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पाया है. 


पूर्व सांसद ने कहा कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है. बरसात के दिनों में गड्ढों में पानी भर जाने से यह पता लगाना मुश्किल हो जाता है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां. इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही