Search

 
 
 

Hazaribagh News: ज्ञानेश कुमार ने भारत की जनता के भरोसे और विश्वास को तोड़ा है: जयप्रकाश भाई पटेल

Hazaribagh News: जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रदान की गई कानूनी सुरक्षा का उद्देश्य राष्ट्र एवं भारत के संविधान के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए आपराधिक कृतियों को संरक्षण देना था.
 
हजारीबाग से दिल्ली रैली में शामिल हुए लोग
  • ‘वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान’ के तहत हजारीबाग से सैकड़ो कार्यकर्ता दिल्ली की रैली में हुए शामिल

Hazaribagh News: लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के मताधिकार की रक्षा और मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य हजारीबाग जिले से सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं समर्थक रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान की महारैली में पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में शामिल हुए. 


इसे भी पढ़ें:


इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयप्रकाश भाई पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को प्रदान की गई कानूनी सुरक्षा का उद्देश्य राष्ट्र एवं भारत के संविधान के विरुद्ध उनके द्वारा किए गए आपराधिक कृतियों को संरक्षण देना था. इसलिए इस कानूनी सुरक्षा को तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए.

 

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने जनता के भरोसे और विश्वास को तोड़ा है. उन्होंने जानबूझकर कानून के शासन को कमजोर किया है और चुनाव के परिणाम में हेरा-फेरी तथा उन्हें गलत तरीके से प्रस्तुत करने की अपराधिक साजिश में भाग लिया है. चुनाव भारत के लोकतंत्र की आधारशिला है. 


प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में वोट चोरी करने के लिए कुटिल और दुर्भाग्यपूर्ण अपराधिक साजिश रची. 


महारैली में पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू मुन्ना सिंह, आरसी मेहता, प्रदेश कोऑर्डिनेटर शैलेंद्र कुमार यादव, विनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा जिला कांग्रेस के मीडिया अध्यक्ष निसार खान दिलीप कुमार रवि, बेबी देवी, सोनी मेहता, दीपक गुप्ता, निजामुद्दीन अंसारी,  परवेज अहमद, नौशाद आलम, सुरेंद्र प्रसाद यादव, अब्दुल मनन वारसी, सुरेश प्रसाद दांगी, गुरु प्रसाद, गौतम प्रसाद मेहता, मकसूद आलम, लखराज सिंह, अनिल कुमार भुइयाँ, भैया असीम कुमार, अब्बास अंसारी, सेवालाल महतो, विशेश्वर स्वर्णकार, बैजू गहलोत, डॉक्टर निजामुद्दीनअंसारी, रेवली पासवान पूनम यादव, अरुण कुमार सिन्हा, कृष्ण प्रसाद, त्रिवेणी नायक, विजय रविदास, उत्तम महतो, बसंत मेहता, मोहम्मद हसनैन अंसारी, परमेश्वर कुमार महतो, रीतलाल महतो, मोहम्मद आरिफ, शारिक अख्तर, अशोक निराला, मुस्कान कुमारी, उर्मिला देवी, भीम महतो के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही