- बॉयज ग्रुप-2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल बना चैंपियन
Hazaribagh: हजारीबाग के तैराकों ने 16वीं जूनियर एवं सब-जूनियर झारखंड राज्य तैराकी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 46 पदक अपने नाम किए. रांची के खेलगांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में हजारीबाग जिले का 20 तैराकों ने नेतृत्व किया. जिसमें 20 स्वर्ण, 15 रजत और 11 कांस्य पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया.
पियूष राणा ने 4x50 मीटर मेडले रिले और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीते. इसके अलावा उन्होंने 200 मीटर आईएम, 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में रजत पदक हासिल किए. अर्चित रंजन ने 200 मीटर बटरफ्लाई और 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीते, जबकि 4x50 मीटर मेडले रिले में भी कांस्य पदक प्राप्त किया.
इसे भी पढ़ें:
अक्षय मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर, 100 मीटर एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक, 50 मीटर बटरफ्लाई, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले तथा 4x50 मीटर मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीते. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप-1 का इंडिविजुअल चैंपियन घोषित किया गया. शल्या राज ने 200 मीटर और 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में कांस्य पदक अपने नाम किए.
रुद्र प्रताप ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत, 100 मीटर फ्रीस्टाइल में कांस्य तथा 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता. मान आर्य ने 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक में स्वर्ण, 100 मीटर एवं 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक तथा 200 मीटर बैकस्ट्रोक में रजत पदक जीते. साथ ही 4x50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक हासिल किया.
निलेश कुमार ने 200 मीटर आईएम और 100 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण पदक जीते. इसके अलावा 200 मीटर फ्रीस्टाइल, 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक प्राप्त किया तथा 4x50 मीटर मेडले रिले में कांस्य पदक जीता. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ग्रुप-4 का बेस्ट प्लेयर ट्रॉफी प्रदान किया गया.
निश्चय कुमार ने 50 मीटर, 100 मीटर और 200 मीटर बैकस्ट्रोक में स्वर्ण पदक जीते. इसके अलावा 50 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक और 200 मीटर आईएम में कांस्य पदक 4x50 मीटर मिडले गोल्ड हासिल किया.
रूपम राज गुप्ता ने 200 मीटर बटरफ्लाई में स्वर्ण, 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 800 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत तथा 100 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य पदक जीता. साथ ही 4x50 मीटर मेडले रिले और 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक प्राप्त किया.
ज्ञात हो कि जिला तैराकी संघ के सचिव प्रहलाद सिंह, टेक्निकल ऑफिशल मनु कुमार राणा, गणपति राम तथा टीम मैनेजर गौरव कुमार राणा के नेतृत्व में हजारीबाग की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने रांची गई थी
.
तैराकों की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर तैराकी संघ के संरक्षक विपिन कुमार सिंह, सांसद मनीष जयसवाल सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ,अध्यक्ष हर्ष अजमेरा, बाबूलाल राम, बेंजामिन बारोई, रविंद्र कुमार, पुर्व प्राचार्य अशोक कुमार, विकास कुमार नीरज भंडारी, डॉ. जितेंद्र, अनिल पांडे, सत्यम कुमार ,रविकांत आदि ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment