Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Shooting World Cup: ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में जीता गोल्ड, मनु भाकर को छोड़ा पीछे

चीन के हांगझू में ISSF वर्ल्ड कप ने भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर निशाना साधते हुए टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को पीछे छोड़कर गोल्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि भाकर ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दबदबा कायम रखा.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: चीन के हांगझू में ISSF वर्ल्ड कप ने भारतीय निशानेबाज ईशा सिंह ने शूटिंग वर्ल्ड कप में गोल्ड पर निशाना साधते हुए टूर्नामेंट में शानदार खेल दिखाया. उन्होंने ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर को पीछे छोड़कर गोल्ड अपने नाम कर लिया. हालांकि भाकर ने भी ब्रॉन्ज मेडल जीतकर दबदबा कायम रखा.

 

इसे भी पढ़े:

 

क्वालीफिकेशन राउंड में भारत का रहा दबदबा

क्वालीफिकेशन राउंड में भारतीय निशानेबाजों ने कमाल का प्रर्दशन किया. मनु भाकर ने क्वालीफिकेशन राउंड में टॉप रही, जबकि ईशा सिंह सिर्फ एक पॉइंट पीछे दूसरे स्थान पर रहीं. हालांकि, राहि सरनोबत ने भी अच्छा स्कोर किया. इस तरह फाइनल में पहुंचने वाली आठ निशानेबाजों में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल थीं.

 

ईशा सिंह ने दवाब को जीत में बदला

ईशा सिंह ने फाइनल मुकाबले में बेहद संयम और धैर्य का परियच देते हुए, 40 हिट्स के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया. मनु भाकर 28 हिट्स के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया. ईशा सिंह ने मैच के बाद बताया कि मुंबई में हाल ही में बनाए गए विश्व रिकॉर्ड के बाद उन पर ज्यादा दबाव था. उन्होंने कहा, मैं खुश हूं कि इस दबाव को झेलकर मैं स्वर्ण पदक जीत सकी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही