- आयुष CHO को समय पर वेतन, दवा व बीमा का लाभ दें: डॉ. गणेश
Hazaribagh News : झारखंड स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत आयुष विभाग की कार्यप्रणाली पर होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (HMAI) चिंता जताई है. एसोसिएशन के हजारीबाग जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश शंकर ने कहा कि आयुष व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान करने के साथ-साथ दवाओं और आधारभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है.
इसे भी पढ़ें
डॉ. शंकर ने कहा कि झारखंड सरकार ने करीब 545 आयुष CHO चिकित्सकों की नियुक्ति की है. लेकिन उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल रहा है. कई बार तो महीनों वेतन का इंतजार करना पड़ता है. इससे चिकित्सकों को आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और स्वास्थ्य सेवाओं पर भी असर पड़ सकता है.
उन्होंने कहा कि आयुष CHO की नियुक्ति के बाद भी कई स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता नहीं है. सरकारी होम्योपैथिक डिस्पेंसरी में भी औषधियों की कमी है. यदि सरकार होम्योपैथी और आयुष चिकित्सा को जनसुलभ बनाना चाहती है, तो केवल चिकित्सकों की नियुक्ति और डिस्पेंसरी खोलना पर्याप्त नहीं होगा. स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सकों के साथ पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाएं, उपकरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

