Search

 
 
 

Hazaribagh News: चौपारण में धड़ल्ले से हो रही अवैध बालू की ढुलाई, उठे कई सवाल

जिले के चौपारण प्रखंड में अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का उठाव और परिवहन जारी है. हैरत की बात यह है कि दिन के उजाले में बालू लदे वाहन मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहे हैं
 

Chouparan (Hazaribagh): जिले के चौपारण प्रखंड में अवैध बालू कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद क्षेत्र में खुलेआम अवैध बालू का उठाव और परिवहन जारी है. हैरत की बात यह है कि दिन के उजाले में बालू लदे वाहन मुख्य सड़कों से होकर गुजर रहे हैं, लेकिन संबंधित विभाग और प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं.

 

इसे भी पढ़ें:

 

जानकारी के अनुसार, प्रखंड क्षेत्र के चोरदाहा से जीटी रोड के रास्ते अवैध बालू की ढुलाई बेखौफ तरीके से की जा रही है. इसके अलावा भगहर, इटखोरी रोड, मयूरहण्ड क्षेत्र तथा बराकर नदी के विभिन्न घाटों से बालू का अवैध उठाव कर ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के माध्यम से बाजारों तक पहुंचाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कारोबार लंबे समय से जारी है और बालू को ऊंचे दामों पर बेचकर तस्कर मोटा मुनाफा कमाया जा रहा हैं.

 

क्षेत्र में अवैध बालू के कारोबार से न केवल सरकार को राजस्व की हानि हो रही है, बल्कि नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है. एनजीटी द्वारा अवैध खनन और पर्यावरण संरक्षण को लेकर समय-समय पर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, लेकिन चौपारण में इन आदेशों की अनदेखी होती दिखाई दे रही है.

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन नियमित रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाए और अवैध खनन स्थलों पर कार्रवाई करे तो इस कारोबार पर अंकुश लगाया जा सकता है. दिनदहाड़े मुख्य मार्गों से हो रही बालू की ढुलाई प्रशासनिक निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है. अब देखने वाली बात यह होगी कि संबंधित विभाग और जिला प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही