Search

 
 
 

Hazaribagh News : चौपारण में अवैध आरा मिल ध्वस्त, मशीन और लकड़ियां जब्त

Hazaribagh News: दनुआ, अहरी, नवाडीह, मेहनेटांड़ और चोरदाहा के जंगलों से रात में लकड़ियों की कटाई कर बिहार भेजे जाने की चर्चा है. गौतम बुद्ध आश्रयणी वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरणीय संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है.
 
छापेमारी करने पहुंची वन विभाग की टीम.

Hazaribagh News : हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी में अवैध आरा मिल की सूचना पर वन विभाग ने कार्रवाई की है. विभाग की टीम ने सिलोदर पीएफ क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध आरा मिल को ध्वस्त कर दिया. आरा मशीन और वहां रखी भारी मात्रा में अवैध लकड़ियां जब्त कर टीम अपने साथ ले गई.

 

इसे भी पढ़ें

 
हालांकि, आरा मिल का संचालक कौन है और इस मामले में किसी की गिरफ्तारी हुई या नहीं, अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है. छापेमारी में प्रभारी वनपाल श्रवण कुमार, वनरक्षी कुलदीप कुमार महतो, चौपारण पुलिस के अजय कुमार यादव और अन्य शामिल थे. 


दनुआ, अहरी, नवाडीह, मेहनेटांड़ और चोरदाहा के जंगलों से रात में लकड़ियों की कटाई कर बिहार भेजे जाने की चर्चा है. गौतम बुद्ध आश्रयणी वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास और पर्यावरणीय संतुलन के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है. जंगलों की कटाई और लकड़ियों का अवैध कारोबार न केवल वन संपदा को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि वन्यजीवों के आश्रय स्थल पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही