Search

 
 
 

Hazaribagh News : विक्की सोनी हत्याकांड के विरोध में झंडा चौक जाम, प्रशासन से न्याय की गुहार

विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकले थे. मित्र उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने विक्की सोनी की गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.
 
हजारीबाग झंडा चौक जाम करते लोग.

Hazaribagh : हजारीबाग ओकनी मोहल्ले में रहने वाले विक्की सोनी की सोमवार की रात बरही थाना क्षेत्र के करसो में गोली मारकर हत्या कर दी गई. नाराज स्थानीय लोग व परिजन मंगलवार को विक्की सोनी का शव लेकर लेकर हजारीबाग के झंडा चौक पहुंचे और सड़क जाम कर दी. लोगों ने पुलिस प्रशासन से त्वरित कारवाई करते हुए दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की. साथ ही आश्रित को सरकारी नौकरी व मुआवजे की भी मांग की. 


जाम के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समाझाकर जाम हटाने में जुट गई. परिजनों ने बताया कि विक्की सोनी अपने एक मित्र के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकले थे. मित्र उन्हें कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई. टायर बदलने के दौरान बाइक पर सवार दो अपराधियों ने विक्की सोनी की गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही