Search

 
 
 

Hazaribagh News : बरही में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है.
 

Hazaribagh : जिले के बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत करसो पुल के समीप अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान हजारीबाग शहर के ओकनी निवासी विक्की सोनी के रूप में हुई है.

 

Uploaded Image

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विक्की सोनी अपने एक दोस्त के साथ केदारनाथ यात्रा पर निकले थे. दोस्त उसे कोडरमा रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहा था. इसी दौरान करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई.

 

टायर बदलने के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और विक्की सोनी के गर्दन में गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

इधर घटना की सूचना मिलते ही बरही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन में जुटी हुई है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही