Search

 
 
 

Hazaribagh News: ‘खान व खनिज संशोधन विधेयक’ के खिलाफ झामुमो का हल्ला बोल

Hazaribagh/ Charhi: चरही स्थित तापीन साउथ के सीसीएल क्लब हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने और संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया. बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा शामिल हुए.
 
खान व खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ झामुमो का हजारीबाग में बैठक

Hazaribagh/ Charhi: चरही स्थित तापीन साउथ के सीसीएल क्लब हॉल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) हजारीबाग जिला समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने और संचालन जिला सचिव नीलकंठ महतो ने किया. बैठक में झामुमो के केंद्रीय महासचिव फागू बेसरा शामिल हुए. 


बैठक में हाल ही में संसद से पारित खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक पर चर्चा की गई. बैठक में फागू बेसरा ने कहा कि यह विधेयक झारखंड सहित देश के खनिज संपन्न राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने वाला है. उन्होंने कहा कि झारखंड की धरती से निकलने वाले कोयला, लौह अयस्क और अन्य खनिज देश की अर्थव्यवस्था को गति देते हैं, लेकिन केंद्र सरकार लगातार राज्यों के अधिकारों में कटौती करने का प्रयास कर रही है. यदि केंद्र सरकार राज्यों के अधिकारों को सीमित करने का प्रयास करेगी, तो झामुमो इसका पुरजोर विरोध करेगा.

 

हजारीबाग की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 


जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने कहा कि झारखंड कोई उपनिवेश नहीं है, जहां के संसाधनों पर दिल्ली बैठकर निर्णय लिया जाए. झारखंड के प्राकृतिक संसाधनों पर पहला हक झारखंड की जनता का है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह संशोधन संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है और राज्यों के अधिकारों पर सीधा हमला है.

 

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार झारखंड के संसाधनों का दोहन तो करना चाहती है, लेकिन राज्य को उसके अधिकार और हिस्सेदारी देने में संकोच करती है. 


जिला सचिव नीलकंठ महतो ने कहा कि यह विधेयक राज्य के राजस्व को प्रभावित करेगा. बैठक में सर्वसम्मति से इस विधेयक को "काला कानून" बताया और कहा कि यह झारखंड की आर्थिक और संवैधानिक शक्तियों को कमजोर करने की दिशा में उठाया गया कदम है. नेताओं ने केंद्र सरकार से इस विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की.


बैठक में केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो, गौरव पटेल, इजहार अंसारी,  विकास राणा, यासीन खान, राम किशोर मुर्मू,युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया, जिला प्रवक्ता सतीश नारायण दास, कुणाल यादव, जिला उपाध्यक्ष दीपक राय, रामकिशोर महतो, मोहन सोरेन, सह सचिव राजदेव यादव, लखीराम माँझी, कोषाध्यक्ष मो अख्तर, संगठन सचिव राजलाल महतो, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनीता देवी, श्वेता दुबे, रेशमी टूडू, सैफुल्ला अंसारी, इलियास अंसारी, कौशर् अंसारी, कपिल देव चौधरी, संजय सिंह, राजेश मेहता, विनेश पासवान, सूलेंद्र बांडों, देवानंद कुमार, आनंद मरांडी, जगदीश चंद्र यादव, विनोद विश्वकर्मा, चंद्रिका रजक, सुशील ओझा, संजय प्रजापति, राजेश कुमार बेदिया, बाल कुमार महतो, प्रभू मुर्मू, लालो माँझी,समशाद अंसारी, राजू महतो, परसनाथ महतो, गणपत सिंह भोगता, गुलाम रब्बानी, परमेश्वर सिंह भोक्ता, मो तामिल, बासुदेव रविदास , श्रीनाथ महतो, पप्पू सिंह, कौशर जमाल, समशाद अंसारी समेत सैकड़ो की संख्या मे झामुमो के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही