Search

 
 
 

Hazaribagh News: छठपर्व से पहले कालिंदी तालाब की सफाई, खुद उतरे मेयर अरविंद कुमार राणा

Hazaribagh News: छठपर्व से पहले तालाबों और घाटों को स्वच्छ एवं पूजा योग्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान का उद्देश्य छठव्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है. लोगों ने कहा कि आमतौर पर जनप्रतिनिधि कार्यालयों में बैठकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हैं, लेकिन हजारीबाग में महापौर अरविंद कुमार राणा ने स्वयं तालाब में उतरकर सफाई अभियान की शुरुआत की है.
 
तालाब की सफाई में उतरे मेयर
  • खिरगांव के पांडेय टोला स्थित तालाब में जलकुंभियों की सफाई के लिए चलाया अभियान

Hazaribagh News: छठपर्व के मद्देनजर शहर के खिरगांव पांडेय टोला स्थित कालिंदी तालाब में शनिवार को सफाई अभियान चलाया गया. इस दौरान महापौर अरविंद कुमार राणा स्वयं तालाब में उतरे और समाजसेवियों तथा मोहल्लेवासियों के साथ मिलकर जलकुंभियों की सफाई की. समाजसेवी पुरुषोत्तम पांडेय की टीम ने भी अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया. महापौर को खुद पानी में उतरकर सफाई करते देख आने-जाने वाले लोग आश्चर्यचकित रह गए. 

 

इसे भी पढ़ें:


छठपर्व से पहले तालाबों और घाटों को स्वच्छ एवं पूजा योग्य बनाने के लिए चलाए गए अभियान का उद्देश्य छठव्रतियों को अर्घ्य अर्पित करने के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है. मोहन कुमार और संदीप कुमार ने कहा कि आम तौर पर जनप्रतिनिधि कार्यालयों में बैठकर अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा-निर्देश देते हैं, लेकिन हजारीबाग में महापौर अरविंद कुमार राणा ने स्वयं तालाब में उतरकर सफाई अभियान की शुरुआत की है.

 

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का इस तरह जमीन पर उतरकर काम करना दूसरों के लिए प्रेरणादायक है. इससे आम लोगों में भी स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है.


महापौर अरविंद कुमार राणा ने अभियान में सहयोग करने वाले निगम कर्मियों, समाजसेवियों और मोहल्लेवासियों के प्रति आभार जताया. उन्होंने शहर के नागरिकों से अपील की कि स्वच्छता को केवल प्रशासन की जिम्मेदारी न समझें, बल्कि इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व हम सभी की आस्था से जुड़ा है. ऐसे में तालाबों और घाटों को साफ रखना सामूहिक जिम्मेदारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही