Search

 
 
 

Hazaribagh News: चौपारण की खुशबू कुमारी का बीपीएससी में चयन

चौपारण प्रखंड के पड़रिया गांव निवासी मोहन प्रसाद यादव की नातिन खुशबू कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल की है. खुशबू का चयन बाल विकास अधिकारी के पद पर हुआ है.
 

Hazaribagh: चौपारण प्रखंड के पड़रिया गांव निवासी मोहन प्रसाद यादव की नातिन खुशबू कुमारी ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की परीक्षा में सफलता हासिल की है. खुशबू का चयन बाल विकास अधिकारी के पद पर हुआ है. 

 

खुशबू कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बीपीएससी परीक्षा की तैयारी तक का अधिकांश सफर अपने ननिहाल में रहकर पूरा किया. सीमित संसाधनों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी. कठिन परिश्रम, कड़े अनुशासन, आत्मविश्वास और अपने लक्ष्य के प्रति अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने यह उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की.उनकी सफलता की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

 

खुशबू की सफलता आज के युवाओं, विशेषकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है. उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने का दृढ़ संकल्प हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती.क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने खुशबू कुमारी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. उनकी इस उपलब्धि ने चौपारण की बेटियों के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा का संदेश दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही