Hazaribagh News : झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण का एक युवक मनोज कुमार की बेंगलुरु में छत से गिरकर मौत हो गई. पांडेयबारा पंचायत के कमलवार गांव निवासी मनोज कुमार अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मजदूरी करने बेंगलुरु गया था. बुधवार सुबह करीब सात बजे परिजनों को उसकी मौत की सूचना मिली. खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पूरे गांव में शोक का माहौल है.
इसे भी पढ़ें
मनोज बेंगलुरु में ट्रैक्टर चलाने का काम करता था. उसकी कमाई से ही पत्नी और तीन बच्चों के भरण-पोषण हो रहा था. उसकी मौत से तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया. वहीं, पत्नी के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है. परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मनोज का शव बेंगलुरु से गांव लाने में भी परेशानी हो रही है. परिजनों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की.
समाजसेवी जीतेंद्र यादव उर्फ जीतू यादव ने पीड़ित परिवार को 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है. वहीं, चौपारण थाना प्रभारी पंकज कुमार समेत अन्य लोगों ने भी परिवार की मदद की.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

