- डीसी-एसपी कार्यालय के सामने भाजपा का प्रदर्शन
Hazaribagh News : JPSC, JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर भाजपा ने राज्यव्यापी आंदोलन शुरू किया है. आंदोलन के पहले दिन मंगलवार को हजारीबाग में भाजपाइयों ने डीसी-एसपी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए. उन्होंने राज्य सरकार और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने कहा कि रहुल गांधी के इशारे पर ही हजारीबाग समेत झारखंड के कई जिलों में छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया और झूठे मुकदमे दायर किये गये. राहुल गांधी ने लाठीचार्ज व झूठे मुकदमों पर अब तक किसी तरह की टिप्पणी नहीं की. एक वक्त ऐसा था जब वे आंदोलन का समर्थन कर रहे थे. भाजपा इसकी भर्त्सना करती है.
रघुवर दास ने कहा कि सरकार को यह जवाब देना चाहिए कि अभय तिवारी जैसे लोग करोड़पति और लक्ष्मी पुत्र कैसे बन गए. बिना सरकारी अधिकारी की सांठ-गांठ के यह संभव नहीं है. अब आंदोलन कर रहे छात्रों को धमकी मिल रही है और उन एफआईआर हो रही है. भाजपा इसका पुरजोर विरोध करती है. अंत में डीसी को दो सूत्री मांगपत्र सौंपा गया. इसमें छात्र आंदोलन के दौरान 300 से अधिक छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने और JSSC-CGL पेपर लीक की जांच सीआईडी की बजाय सीबीआई से कराने की मांग शामिल है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

