Search

 
 
 

Hazaribagh News : भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था व लोक परंपरा का प्रतीक है मंडा पूजा- अंबा प्रसाद

पूर्व विधायक अंबा प्रसाद नयाटांड़ में आयोजित मंडा पूजा में शामिल हुईं. मंडा खूंटा पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था न लोक परंपरा का प्रतीक है.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh : कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद नयाटांड़ में आयोजित मंडा पूजा में शामिल हुईं. मंडा खूंटा पर जलाभिषेक कर भोलेनाथ से आशीर्वाद मांगा. उन्होंने शिव भक्तों का उत्साह बढ़ाया. कहा कि मंडा पूजा हमारी संस्कृति, भगवान शिव के प्रति अटूट आस्था व लोक परंपरा का प्रतीक है.

 

Uploaded Image

मंडा पूजा में भाग लेतीं पूर्व विधायक अंबा प्रसाद व अन्य.


अंबा प्रसाद ने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि वह हमेशा ग्रामीण परंपराओं के संरक्षण के लिए तत्पर रहीं हैं. इससे पूर्व ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों से पूर्व विधायक का भव्य स्वागत किया. मौके पर मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य, समाजसेवी व बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही