Search

 
 
 

Hazaribagh News : विष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूर की कर्नाटक में मौत

झारखंड में एक के बाद एक लगातार हो रही प्रवासी मजदूरों की मौत व विदेशो में फंसने का सिलसिला नहीं थम रहा है. इसी कड़ी में अब हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मडमो  निवासी स्वर्गीय धनी महतो के 36 वर्षीय पुत्र खेमलाल महतो की कर्नाटक में शुक्रवार को मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है.
 

Hazaribagh : झारखंड के प्रवासी मजूदर की कर्नाटक में मौत हो गई. मृत मजदूर की पहचान हजारीबाग जिले के बिशनगढ़ थाना क्षेत्र के मोडमो निवासी 36 वर्षीय खेमलाल महतो, पिता-स्व. धनी महतो के रूप में हुई है. घटना शुक्रवार की है. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया. जानकारी के मुताबिक, खेमलाल महतो नवंबर 2025 को कर्नाटक काम करने के लिए गया था.

 
वहीं, मजदूरों के हित में काम करने वाले सिकंदर अली मडमो शोक-संत्पत परिवार के घर पहुंचकर संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि इससे पहले भी कई प्रवासी मजदूरों की दूसरे प्रदेश और विदेशो में मौत हो चुकी है. उन्होंने कहा कि सरकार राज्य में पलायन रोकने नाकाम साबित हो रही है. जिसके चलते राज्य के लोग दूसरे राज्यों या विदेशों में मजदूरी करने को मजबूर है.


उन्होंने कहा कि रोजी-रोटी की तलाश में परदेस गए प्रवासी झारखंडी मजदूरों की आए दिन मौत की खबर सामने आती रहती है. कहा कि बोकारो जिले के प्रवासी मजदूर मनोज कुमार महतो की मौत एक महीने पूर्व दुबई हो गई. लेकिन अभी तक मृतक का शव दुबई में ही पड़ा है. सरकार को पलायन रोकने को लेकर ठोस नीति बनाने की जरूरत है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही