Hazaribagh News : हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने शुक्रवार को चौपारण थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने पुलिस के व्यवहार और आम जनता के साथ बेहतर संबंध बनाने पर जोर दिया.
इसे भी पढ़ें
उन्होंने दो टूक कहा कि थाना में अपनी फरियाद लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सम्मानपूर्वक व्यवहार करें. उन्हें सम्मान के साथ बैठाएं, उनकी समस्याएं गंभीरता से सुनें और समय पर समाधान का प्रयास करें. चेतावनी दी कि आम जनता के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
एसपी ने थाना में लंबित मामलों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया. कहा कि सभी कांडों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करें. एसपी ने अफीम की अवैध खेती पर रोक के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही संगठित अपराध से जुड़े लंबित मामलों में भी तेजी लाते हुए आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही. बैठक में एसडीपीओ, पुलिस निरीक्षक,थाना प्रभारी और विभिन्न कांडों के अनुसंधानकर्ता मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

