Search

 
 
 

Hazaribagh News: SIR को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों संग की बैठक

झारखंड में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.
 
हजारीबाग जिले की खबरें

Hazaribagh: झारखंड में चल रहे विशेष मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत रविवार को हजारीबाग सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सभी बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के साथ बैठक की. बैठक में मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित अद्यतन सुनिश्चित करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.

Uploaded Image

विधायक प्रदीप प्रसाद ने सभी BLO को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करें. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे तथा अपात्र, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप नियमानुसार विलोपन किया जाए.

 

इसे भी पढ़ें:

 

बैठक में नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, आवश्यक दस्तावेजों का समयबद्ध संधारण करने तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित एवं अद्यतन बनाने पर विशेष बल दिया गया. विधायक ने सभी अधिकारियों से निर्वाचन आयोग के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया.

 

बैठक में प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुदेश चन्द्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष कुणाल दुबे, भाजपा वरिष्ठ नेता विरेन्द्र ओझा,मुनेश ठाकुर, मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा,  कुलदीप कृष्णा, रिंकू वर्मा, शिवपाल यादव, अजीत कुशवाहा बैठक मे उपस्थित रहें.

 

इनके अलावा विधायक प्रतिनिधि दिनेश कुशवाहा, कौलेश्वर रजक, चौधरी प्रसाद, दिलीप साहू, पंडल गोप, सुबोध सिन्हा,विनोद सिहं कुलतार सिहं, मंदीप यादव, राम अवतार शर्मा, बिरजू रवि, फुलवा कच्छप, बलराम शर्मा, प्रीत गुप्ता, कृष्णा साहू, मनीष चौधरी, राजेश यादव, राजेश ठाकुर, चंदन सिहं व परमेश्वर गोप, राजेन्द्र मेहता, अमृत पासवान, राजू कुशवाहा, बजरंगी ठाकुर, शशि ठाकुर, पिन्टु साहू, दिलीप यादव, राहूल मंडल, भरत प्रसाद,  मनोज यादव, श्रेष्ठ उपाध्याय, पच्चु प्रजापति, ज्वाला अग्रवाल सहित सकैडो लोग उपस्थित रहें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही