Search

 
 
 

Hazaribagh News : हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचे विधायक प्रदीप प्रसाद, पत्रकारों पर निगम के दबाव की निंदा

Hazaribagh News: विधायक ने कहा कि हजारीबाग प्रेस क्लब का भवन हजारीबाग डीसी की ओर से आवंटित किया गया है. इसी तरह राज्य सरकार ने रांची सहित अन्य स्थानों पर भी पत्रकारों के लिए भवन उपलब्ध कराए हैं.
 
प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ विधायक प्रदीप प्रसाद.

Hazaribagh News : हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद ने हजारीबाग प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों पर नगर निगम अधिकारियों के दबाव बनाने के प्रयास की कड़ी निंदा की. उन्होंने पूरे मामले को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि पत्रकारों पर दबाव बनाने की बजाय निगम अधिकारियों को जनहित से जुड़े सवालों का जवाब देना चाहिए. साथ ही अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करनी चाहिए.

 

इसे भी पढ़ें


विधायक ने कहा कि हजारीबाग प्रेस क्लब का भवन हजारीबाग डीसी की ओर से आवंटित किया गया है. इसी तरह राज्य सरकार ने रांची सहित अन्य स्थानों पर भी पत्रकारों के लिए भवन उपलब्ध कराए हैं. ऐसे में राज्य सरकार की व्यवस्था के तहत आवंटित भवन को लेकर नगर निगम के किसी अधिकारी द्वारा पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर अनावश्यक जांच-पड़ताल करना उचित नहीं है.


उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका औ जिम्मेदारियां हैं. सभी का दायित्व है कि वे एक-दूसरे के अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान का आदर करें. प्रेस लोकतंत्र की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है. पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है. वे पत्रकारों के साथ मजबूती से खड़े हैं. 


हजारीबाग के पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने भी नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पत्रकारों के साथ किए गए अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. पत्रकारों ने छठ घाटों पर स्टोन डस्ट बिछाने की टेंडर प्रक्रिया से जुड़े मामले को उजागर किया था. जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाना और तथ्यों को सामने लाना पत्रकारों का दायित्व है.

 

Uploaded Image

प्रेस क्लब में पत्रकारों के साथ पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही