Search

 
 
 

Hazaribagh News : विधायक का विस अध्यक्ष और DGP को पत्र, सुरक्षा बढ़ाने की मांग

Hazaribagh News :मामले को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और झारखंड के डीजीपी के समक्ष पत्र के माध्यम से अपनी बात रखते हुए पूरे मामले की जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.
 
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद
  • विधायक आवास के पास हाई रिजोल्यूशन कैमरा मिलने से बढ़ी हलचल

Hazaribagh News : सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आवास के समीप हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगाए जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. कैमरा लगाए जाने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूरे मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

 

मामले को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई है. विधायक ने विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो और झारखंड के डीजीपी के समक्ष पत्र के माध्यम से अपनी बात रखते हुए पूरे मामले की जांच और आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है.

 

विधायक का कहना है कि उनके आवास के पास इस तरह हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगाया जाना सामान्य घटना नहीं है और इससे उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े होते हैं. वहीं, मौके से हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पुलिस पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कैमरा किस उद्देश्य से और किसके कहने पर लगाया गया था.

 

इस पूरे मामले में अब तक सामने आए बयानों में कथित तौर पर बदलाव की बात भी सामने आ रही है. यही वजह है कि वास्तविक सच्चाई सामने आने तक लोगों के बीच संदेह और असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

 

मामले को लेकर विधायक प्रदीप प्रसाद ने प्रेस मीडिया के साथियों के समक्ष भी अपनी बात रखी और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती और कैमरा लगाए जाने के पीछे की वास्तविक वजह सामने नहीं आती, तब तक कई सवालों का जवाब मिलना बाकी है.

 

अब सबकी नजर पुलिस जांच पर है. पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ और जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हाई रिजोल्यूशन कैमरा लगाने के पीछे वास्तविक मंशा क्या थी और इस पूरे घटनाक्रम के पीछे कौन लोग शामिल हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही