Search

 
 
 

Hazaribagh News : बोलेरो की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे ढेंगुरा निवासी किशोर लकड़ा अपने साथी अभिषेक के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान कुंडिलबागी से आगे बोकारो नदी के पास सामने से आ रही बोलेरो (नंबर JH02BT5889) से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई.
 
बोलेरो-बाइक की टक्कर

Hazaribagh News : बड़कागांव मार्ग पर मंगलवार की सुबह एक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना बोकारो नदी के समीप हुई, जहां बोलेरो और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई.

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:20 बजे ढेंगुरा निवासी किशोर लकड़ा अपने साथी अभिषेक के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान कुंडिलबागी से आगे बोकारो नदी के पास सामने से आ रही बोलेरो (नंबर JH02BT5889) से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

 

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई. लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने किशोर लकड़ा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, अभिषेक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया.

 

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई. घटना ने एक बार फिर सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही