Hazaribagh News: हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल तथा सदर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रदीप प्रसाद ने शनिवार को सदर प्रखंड, नगर क्षेत्र एवं कटकमसांडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगभग 10 करोड़ रुपये की लागत वाली विकास योजनाओं की आधारशिला रखी.. इन योजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना और स्थानीय लोगों तक विकास का लाभ पहुंचाना है.
इसे भी पढ़ें:
कटकमसांडी प्रखंड के छड़वा डैम को 5 करोड़ रुपये की लागत से पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. इस परियोजना से क्षेत्र को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है. छड़वा डैम के पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर पैदा हो सकते हैं. इससे आसपास के व्यवसायों को भी लाभ मिलने की संभावना है.
विकास योजनाओं के शिलान्यास कार्यक्रमों के बाद सांसद मनीष जायसवाल सुलमी में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेल के प्रति उनके समर्पण और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया.
उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा के दम पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया. कहा कि खेल प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में अनुशासन, टीम भावना एवं सकारात्मक ऊर्जा विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं.
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, जिला सांसद सह-प्रतिनिधि जीवन मेहता, सदर विधानसभा सांसद प्रतिनिधि किशोरी राणा, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष इन्द्रनारायण कुशवाहा, पूर्वी मंडल अध्यक्ष प्रकाश कुशवाहा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष कैलाश यादव, पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि प्रेम प्रसाद, पूर्वी मंडल सांसद प्रतिनिधि बीरेंद्र कुमार बीरू, सांसद प्रतिनिधि दामोदर प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि रामकुमार मेहता, विधायक प्रतिनिधि सुमन राय, जिला परिषद सदस्या मंजू नंदनी, अनूप ठाकुर, मुखिया पिंकी राणा, अशोक राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रीतलाल यादव, लीलो सिंह भोक्ता, अविनाश जी,राम जी, सुजीत कुमार,अरविंद यादव, राजकुमार यादव, रामू राम, नारायण साव, दिलीप कुमार रवि, दीपक मेहता, महावीर सिंह, मिथलेश सिंह, मुकेश मेहता, मुनेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजेश ठाकुर, राजेश यादव, अनिल कुशवाहा, कृपाल सिंह, अशोक मेहता, बिजूल देवी, संतोष राणा, लेखराज यादव, विनोद सिंह, प्रदीप मिश्रा, पन्नू महतो एवं अर्जुन कुशवाहा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

