Hazaribagh News: सांसद मनीष जायसवाल ने बुधवार को मांडू विधानसभा के अरगडा क्षेत्र में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने हेसालोंग में सामुदायिक भवन, गिद्दी-सी में ओपन जिम व फुटबॉल ग्राउंड तथा डीएवी स्कूल गिद्दी-ख में ओपन जिम का उद्घाटन किया.
वहीं रेलीगढ़ा में डीएमएफटी मद से टेकर स्टैंड से पोस्ट ऑफिस तक नाली एवं पीसीसी पथ निर्माण का शिलान्यास किया. कार्यक्रम में उनके साथ मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो भी मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें:
कार्यक्रम में ग्रामीणों से उन्होंने सीधा संवाद कर स्थानीय समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली गई तथा जल्द इसके निराकरण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करने की बात कही. सांसद मनीष जायसवाल ने अपने दौरे के दरम्यान डीएवी स्कूल गिद्दी-ख में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. विद्यार्थियों के विज्ञान मॉडल और प्रोजेक्ट की सराहना करते हुए उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया.
मौके पर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण सिंह, डाड़ी सांसद प्रतिनिधि गुंजन साव, विधायक प्रतिनिधि गुड्डू यादव, संजीत पटेल, डाड़ी मंडल अध्यक्ष राजदीप प्रसाद, कोयलांचल सांसद प्रतिनिधि रणजीत पांडे, मांडू विधानसभा सह सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता करुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि रीमा देवी, विधायक प्रतिनिधि भुवनेश्वर महतो, जिला परिषद सदस्य लाखनलाल महतो, सर्वेश सिंह, पिंकु देवी, हेसालोंग मुखिया सीमा देवी, उपमुखिया मनीष यादव, गिद्दी ख मुखिया उषा देवी, सीसीएल अरगडा महाप्रबंधक सत्यजीत कुमार, एसओपी राजीव कुमार, एसओसी नासीर, सीएसआर नोडल अधिकारी कुमार अंकित समेत अन्य अन्य गणमान्य लोग उनके साथ उपस्थित रहें .
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

