Search

 
 
 

Hazaribagh News : विष्णुगढ़ फुटपाथ दुकानदारों से मिले सांसद, पुनर्वास का दिया भरोसा

हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को विष्णुगढ़ पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने दुकानदारों को पुनर्वास कराने का भरोसा दिया.
 
फुटपाथ दुकानदारों की समस्याएं सुनते सांसद मनीष जायसवाल.

Hazaribagh : हजारीबाग जिला प्रशासन ने विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक के समीम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर फुटपाथ दुकानदारों को हटा दिया था. फुटपाथ दुकानदारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है. हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने सोमवार को विष्णुगढ़ पहुंचकर प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. उन्होंने दुकानदारों को पुनर्वास कराने का भरोसा दिया.

 


दुकानदारों ने सांसद को आवेदन सौंप कर कहा कि वे पिछले 40 से 50 वर्षों से विष्णुगढ़ हॉस्पिटल चौक पर छोटी-छोटी दुकानें लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे. 11 जुलाई को प्रशासन ने दुकानें  हटा दीं. अब उनके सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है.


सांसद ने दुकानदारों की बातें गंभीरता से सुनीं और आश्वस्त किया कि उनके पुनर्वास का मुद्दा संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया जाएगा. मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि अस्पताल चौक पर प्रशासन को पार्किंग की व्यवस्था और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करनी चाहिये. इससे जाम की समस्या नहीं रहेगी. यदि अतिक्रमण हटाना आवश्यक है, तो दुकानदारों के लिए पहले वैकल्पिक व्यवस्था कर बसाया जाना चाहिए.


मौके पर सांसद के साथ भाजपा नेता रवि पाण्डेय, रवींद्र कुमार वर्णवाल, मुखिया निर्मल कुमार, पंसस मुन्नी देवी, किशोर कुमार मंडल, अशोक गुप्ता, सुनील मिश्रा, प्रभु विश्वकर्मा, अशोक कुमार, संदीप लहकार, संदीप कसेरा, जीवन सोनी, प्रभाकर मिश्रा, आकाश कसेरा, नन्दन कुमार सहित अन्य मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही