Search

 
 
 

Hazaribagh News: बारिश से टाटीझरिया में कच्चा मकान ढहा, मिला पूर्वजों का खजाना

टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया और कौतूहल का माहौल बन गया, जब बारिश के कारण ढहे एक पुराने मिट्टी के मकान से वर्षों पुराना छुपा हुआ खजाना बाहर आ गया.
 
मलबे में मिला पूर्वजों का खजाना

Hazaribagh: टाटीझरिया प्रखंड के अमनारी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया और कौतूहल का माहौल बन गया, जब बारिश के कारण ढहे एक पुराने मिट्टी के मकान से वर्षों पुराना छुपा हुआ खजाना बाहर आ गया. दीवार में चुनकर रखे गए मिट्टी के कलश के फूटते ही 2 किलो से भी अधिक वजनी प्राचीन चांदी के सिक्के बिखर गए. सिक्कों की चमक देखते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और खबर पूरे इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गई.

इसे भी पढ़ें: 

शुक्रवार प्रातः 9 बजे मिली जानकारी के मुताबिक, अमनारी निवासी बैजू महतो का पुराना मिट्टी का मकान हालिया बारिश के चलते कमजोर होकर शुक्रवार सुबह अचानक ढह गया. सौभाग्य से बैजू महतो का परिवार पास ही बने ढलाई के पक्के मकान में रहता है, जिससे कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. लेकिन मकान गिरते ही दीवार के आले में रखा एक मिट्टी का कलश टूट गया और उसमें रखे लगभग दो किलो से ज्यादा चांदी के सिक्के जमीन पर बिखर गए. परिजनों को जब इसकी भनक लगी, तो वे भी अवाक रह गए.

 

यह बात फैलते ही पूरे टाटीझरिया क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. ग्रामीणों का मानना है कि यह संपत्ति बैजू महतो के पूर्वजों द्वारा सहेज कर रखी गई पुरानी धरोहर है. वहीं अब गांव में इस बात की भी पुरजोर चर्चा छिड़ गई है कि बैजू महतो के दिवंगत भाई स्व. बढ़न महतो का जो पुराना मिट्टी का घर है, उसकी दीवारों के भीतर भी इसी तरह चांदी के सिक्के रखे गए हो सकते हैं. फिलहाल यह सनसनीखेज घटना पूरे क्षेत्र में कौतूहल का मुख्य केंद्र बनी हुई है और हर कोई पूर्वजों के इस गुप्त खजाने की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आ रहा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही