Search

 
 
 

Hazaribagh News : रित्विक कंपनी के गेट पर कई राउंड फायरिंग, राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

Hazaribagh News :  राहुल दुबे गैंग ने एक बार फिर हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित रित्विक कंपनी को निशाना बनाया है. गैंग के लोगों ने बुधवार देर रात कंपनी के गेट पर कई राउंड फायरिंग की है.
 
अपराधियों ने की फायरिंग

Hazaribagh News :  जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात रित्विक कंपनी के गेट पर अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. इस बीच राहुल दुबे गैंग ने सोशल मीडिया पर कथित प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है. प्रेस विज्ञप्ति में राहुल दुबे के अलावा अमन साहू, मयंक सिंह और प्रकाश शुक्ला का भी नाम लिखा है.

 

Uploaded Image

राहुल दुबे गैंग ने फायरिंग के बाद जारी की प्रेस विज्ञप्ति

 

कथित प्रेस विज्ञप्ति में दावा किया गया है कि रित्विक कंपनी के गेट पर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई गई है. गैंग ने शक्ति सर के नाम के किसी व्यक्ति को चेतावनी दी है कि अगर सेटल नहीं हुआ तो इसके जिम्मेवार आप होंगे. यह भी धमकी दी गई है कि अगली बार पिक्चर को अंत कर दिया जाएगा. हालांकि सोशल मीडिया पर जारी प्रेस विज्ञप्ति की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें

 

कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर की गोली मारकर हुई थी हत्या

इससे पहले 9 मई 2023 को बाइक सवार अपराधियों ने रित्विक कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शरद कुमार बाबू की स्कॉर्पियो पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी. इस गोलीबारी में शरद कुमार बाबू मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका बॉर्डीगार्ड राजेंद्र प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया था. पुलिस जांच में इस गोलीबारी में अमन साहू और मयंक सिंह गिरोह की संलिप्तता सामने आई थी.

एटीएस (ATS) ने सितंबर 2025 में इस मामले में मयंक सिंह को रिमांड पर लेकर पूछताछ भी की थी. वहीं हजारीबाग पुलिस ने इस मामले में रेकी करने, शूटरों को मदद पहुंचाने और वारदात को अंजाम देने के आरोप में रामचंद्र सोनी उर्फ रामा सोनी, मो. जाहिद अंसारी, जयमंगल मिश्रा, संदीप कुमार गुप्ता, करण कुमार और मनोज राणा सहित गिरोह के कई सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही