Search

 
 
 

Hazaribagh News : अवैध होर्डिंग्स पर निगम सख्त, 72 घंटे में हटाने का अल्टीमेटम

हजारीबाग शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल व अन्य विज्ञापन संरचनाओं के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. निगम ने एजेंसियों को 72 घंटे के भीतर सभी अनधिकृत होर्डिंग्स हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है.
 
मेयर अरविंद कुमार राणा.

Hazaribagh : हजारीबाग शहर में बिना अनुमति लगाए गए अवैध होर्डिंग्स, यूनिपोल व अन्य विज्ञापन संरचनाओं के खिलाफ नगर निगम ने सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. 8 जुलाई को हुई नगर निगम बोर्ड बैठक में इस मुद्दे पर गंभीर चर्चा के बाद मेयर अरविंद कुमार राणा के निर्देश पर संबंधित एजेंसियों को 72 घंटे के भीतर सभी अनधिकृत होर्डिंग्स हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है.

 


नगर निगम के अनुसार, पीटीसी चौक, भारत माता चौक, इमली कोठी, शिमरा रेस्ट हाउस के सामने, झील क्षेत्र सहित शहर के कई प्रमुख स्थानों पर बिना अनुमति बड़े पैमाने पर होर्डिंग्स व यूनिपोल लगाए गए हैं. इनमें कई संरचनाएं रात के अंधेरे में स्थापित की गई हैं, जिससे नगर निगम को राजस्व का नुकसान हो रहा है.


मेयर अरविंद कुमार राणा ने कहा कि अवैध होर्डिंग्स आम लोगों की जान-माल के लिए खतरा बन चुके हैं. हाल ही में एक व्यक्ति के ऐसे ही एक होर्डिंग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल होने की घटना सामने आई है. ऐसे में समय रहते कार्रवाई आवश्यक है, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही