Search

 
 
 

Hazaribagh News : जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियो की घोषणा, शारदा रंजन वरीय उपाध्यक्ष

नवनियुक्त पदाधिकारियों में शारदा रंजन दुबे को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, निसार खान, निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, सलीम रजा, लखराज सिंह, सुखदेव प्रसाद यादव व बाबर अंसारी उपाध्यक्ष, जबकि सुनील अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.
 
जिला कांग्रेस के नए पदाधिकारी प्रमाणपत्र के साथ.

Hazaribagh : हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक जिला कमेटी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की गई. मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा. इस अवसर पर प्रदेश सचिव मुन्ना पासवान, रेणु कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी दिगम्बर प्रसाद मेहता व नगर अध्यक्ष परवेज अहमद मौजूद थे.

 


नवनियुक्त पदाधिकारियों में शारदा रंजन दुबे को वरीय उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं, निसार खान, निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, सलीम रजा, लखराज सिंह, सुखदेव प्रसाद यादव व बाबर अंसारी उपाध्यक्ष, जबकि सुनील अग्रवाल कोषाध्यक्ष बनाए गए हैं.


संजय कुमार सिंह, असगर अली, संजय कुमार यादव, दिलीप कुमार रवि, विजय कुमार सिंह, कैलाश पति देव, संतोष रजवार, सेवालाल महतो, जय प्रकाश यादव, योद्धी प्रसाद यादव, तारकेश्वर महतो, प्रो. ब्रजकिशोर मेहता, मनीलाल चौधरी, गोपाल पाण्डेय, चितरंजन कुमार गुप्ता, अब्बास अंसारी, दीपक कुमार गप्ता, रघु जायसवाल, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, अनिल कुमार राम, रवि शंकर अकेला, राकेश कुमार सिंह, अनिल कुमार राय, मनोज प्रसाद मेहता, जावेद मल्लिक, निरंजन नायक, देवकी महतो को महासचिव बनाया गया है.


इसी प्रकार नारायाण महतो, विशेश्वर स्वर्णकार, वासुदेव, शिबू सोनी, इन्द्रेव सिंह, अजय राणा, कुमारी बाखला, पंचम पासवान, सुनील साह, जमीरउद्दीन, मनोज पासवान, मौलाना हेलाल अख्तर, बैजू गहलोत, मुकेश सिन्हा, केदार यादव, अभिजीत सिंह, नमिता कुमारी, विजय प्रसाद,  कृष्णा प्रसाद कुशवाहा, देवेन्द्र राम, देव चव्हाण, सोनी मेहता, हेमराज प्रसाद, विरेन्द्र पाण्डेय, दाउद अली, भैया असीम कुमार, अभिषेक सिंह व रेवाली पासवान को सचिव बनाया गया है. मनोज नारायण भगत व मोजिम अंसारी को प्रवक्ता की जिम्मेवारी सौंपी गई है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही